फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Aliganj BJP MLA's accountant looted Rs 3.20

फर्रुखाबादः अलीगंज भाजपा विधायक के मुनीम से 3.20 रुपये लूटे

Mon, 06 Jul 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Aliganj BJP MLA's accountant looted Rs 3.20
फर्रुखाबाद में लूट के बाद घटनास्थाल पर बैठा घायल अलीगंज के भाजपा विधायक का मुनीम दिनेश कुमार। सं? - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। शराब ठेकों से बिक्री के रुपये एकत्र कर बाइक से जा रहे अलीगंज भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह के मुनीम को दो बदमाशों ने डंडों से पीटकर 3.20 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। मुनीम की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जनपद एटा की अलीगंज सीट से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह के यहां मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिठौली निवासी दिनेश कुमार मुनीम है। विधायक के गांव नगला बाग रठौरा, सिरोली, खिमसेपुर, नीबकरोरी, मदनपुर व थाना नवाबगंज में शराब के ठेके हैं। मुनीम दिनेश कुुमार ठेकों से बिक्री के रुपये एकत्र करने का भी काम करता है। सोमवार सुबह वह मोहम्मदाबाद क्षेत्र के शराब के ठेकों से रविवार रात तक हुई बिक्री के तीन लाख बीस हजार 980 रुपये लेकर बाइक से जा रहा था। तभी धीरपुर-पखना मार्ग पर स्थित एफसीआई (फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) गोदाम के पास घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने डंडों से हमला कर मुनीम को बाइक सहित गिरा दिया।
विज्ञापन

डंडों के प्रहार से मुनीम लहूलुहान हो गया। बदमाशों ने बाइक पर टंगा रुपये से भरा थैला उतार लिया। तभी बदमाशों का तीसरा साथी कार से वहां पहुंचा गया। कार में बैठकर बदमाश धीरपुर चौराहे की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएची भेज दिया। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा व एएसपी अजय प्रताप, सीओ सोहराब आलम ने मौके पर निरीक्षण करने के बाद मुनीम से बदमाशों के हुलिए के बारे में जानकारी की। पुलिस ने मुनीम की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 3.20 लाख रुपये लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी बबलू को भी बदमाशों ने पकड़ने का किया था प्रयास
मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव दाउदपुर निवासी बबलू सोमवार को मुनीम के साथ हुई लूट की घटना के दौरान मौके पर पहुंच गया था। जब बदमाशों ने बबलू को देखा तो उसको पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन बबलू साइकिल को तेजी से भगा ले गया। एक बाइक सवार भी घटना स्थल की ओर जा रहा था। इस पर बबलू ने उसको रोककर आगे लूटपाट होने की जानकारी दी। एसपी ने भी प्रत्यक्षदर्शी बबलू से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
लूट की घटना के खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम के अलावा थाना स्तर पर पुलिस कर्मियों की दो टीमें बनाई गई हैं। शीघ्र ही लूट की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
डॉ. अनिल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed