फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Administration removed temporary encroachment, Bhakiyu's picket ended

फर्रुखाबाद : प्रशासन ने हटवाया अस्थाई अतिक्रमण, भाकियू का धरना समाप्त

Sun, 31 Jul 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Administration removed temporary encroachment, Bhakiyu's picket ended
गांव शिवरई मठ में अतिक्रमण हटवाते एसडीएम संजय कुमार सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। आंबेडकर पार्क की भूमि से अस्थायी अतिक्रमण हटने के बाद भाकियू (लोकशक्ति) ने धरना समाप्त कर दिया है। स्थायी अतिक्रमण सुनवाई के बाद हटाने का भरोसा एसडीएम ने दिया है।
विज्ञापन

गांव शिवरई मठ में आबादी से लगी साढ़े 15 बीघा भूमि ग्राम समाज की थी। इसमें एक प्राथमिक स्कूल बना है। इसी में ढाई बीघा जमीन आंबेडकर पार्क के लिए छोड़ी गई थी। इसी जमीन में कुछ ग्रामीणों ने अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण कर लिया। पास में ही ग्राम पंचायत लुधैया के मजरा कायमपुर में ग्राम सभा की जमीन है। ग्राम शिवरई मठ के ग्रामीणों का कहना है आंबेडकर पार्क की जमीन पर कायमपुर के लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है।
विज्ञापन

इस पर दोनों ग्रामसभा के लोगों में मतभेद हैं। आंबेडकर पार्क की जमीन खाली कराने के लिए भाकियू (लोक शक्ति) गुट के नेता शुक्रवार को तहसील में धरने पर बैठ गए। तीन दिन लगातार धरना चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम संजय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राकेश चंद्र, इंस्पेक्टर संजय मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे। वहां झोपड़ी, शौचालय, उपले के ढेर आदि सभी अतिक्रमण हटवाया। तहसील में धरना स्थल पर चौकी प्रभारी रहमत खां ने अतिक्रमण हटाने की सूचना दी। इस पर भाकियू जिलाध्यक्ष सत्यभान झा, जिला प्रभारी गिरीश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह चौहान, चंद्र सिंह जाट ने कहा उनकी मांग पूरी हो गई, इसलिए धरना समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed