{"_id":"68b885839b093353040e003e","slug":"farrukhabad-36-million-duplicate-voters-are-spoiling-the-political-equationfarrukhabad-36-million-duplicate-voters-are-spoiling-the-political-equation-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-129322-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 3.60 लाख डुप्लीकेट मतदाता बिगाड़ रहे सियासी समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 3.60 लाख डुप्लीकेट मतदाता बिगाड़ रहे सियासी समीकरण
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के अलग-अलग विकास खंडों 3.60 लाख डुप्लीकेट (शहर व गांव दोनों जगह सूची में नाम) मतदाता हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भेजी गई सूची में इनके नामों का खुलासा हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी के आदेश पर डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सत्यापन कराने के लिए बीएलओ को सौंप दी गई है। इससे अब बीएलओ घर-घर जाकर इन मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सूची तैयार की है। तीन लाख 60 हजार 344 मतदाता ऐसे हैं, जिनके एक अधिक वोट बने हैं। इनमें कुछ वोटर ऐसे भी हैं जो शहर, कस्बा और गांव में भी मतदान करते आ रहे हैं। आयोग के अनुसार जिले के वास्तविक मतदाता 11 लाख 34 हजार 236 हैं।
नगर पालिका के मतदाता कर रहे प्रधानी
गांव की बड़ी आबादी शहर में रह रही है। वह नगर पालिका के मतदाता भी बन गए हैं। इसके बावजूद उनका गांव में वोट बरकरार है। पंचायत चुनाव आते ही वह गांव की राजनीति में बढ़कर भागीदारी करते हैं। कोई अपने करीबी को प्रधान बनाने के लिए जोर लगाता है तो कोई खुद ही चुनाव लड़कर प्रधान बनने के बाद गांव की सरकार चला रहा है। फिलहाल सत्यापन के बाद डुप्लीकेट वोटरों के नाम सूची से हटाए जाएंगे। बीएलओ को 29 सितंबर तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।