फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: 2.5 lakh stolen from former head's house

फर्रुखाबाद : पूर्व प्रधान के घर से ढाई लाख की चोरी

Sun, 17 Jul 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: 2.5 lakh stolen from former head's house
ोहल्ला इस्माइलगंज सानी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर में पूर्व प्रधान के घर से चोर नकदी, जेवर समेत ढाई लाख रुपये की संपत्ति उठा ले गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। मुख्य गेट में हाथ डालकर कुंडी खोलकर घर में चोरों के घुसने का शक जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की नजर में मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला इस्माइलगंज सानी में रह रहे रामनिवास उर्फ राजेश सक्सेना एटा जिले के थाना राजा का रामपुर के गांव थहला के पूर्व प्रधान हैं। कई साल पहले ससुर का मकान खरीद लिया था। उसी में एक साले और भाई के साथ रहते हैं। राजेश की पत्नी और पुत्र छत पर लेटे थे और वह कमरे में थे।
विज्ञापन

रात में किसी वक्त मुख्य गेट की कुंडी खोलकर घुसे चोरों ने अलमारी और बक्शे का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये, झाले, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र आदि करीब ढाई लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह उठने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जांच की। शाम करीब साढ़े चार बजे फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस चोरी की घटना संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि सालों से विवाद चल रहा है। बहरहाल जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, राजीव गांधी नगर निवासी राहुल तोमर के घर से चोर छत से चारपाई पर रखा मोबाइल चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed