फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad news,Six including husband sued for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न में पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Feb 2022 05:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 05:29 PM IST
विज्ञापन
farrukabad news,Six including husband sued for dowry harassment
मोहम्मदाबाद। घर से निकाली गई विवाहिता ने पति समेत छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोहिला जवाहर नगर निवासी सुलेखा यादव ने गुजरात के जनपद अहमदाबाद डी4 भूमि पार्क सोसायटी कृष्णा नगर सहजपुर भोगा निवासी पति अभिषेक, ससुर बृजेश कुमार, सास अमलेश कुमार, ननद काजल, जनपद मैनपुरी करहल चौराहा पेट्रोल पंप के पास के निवासी ममिया ससुर मनोज कुमार, ननिया ससुर बेसम सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
जिसमें कहा है कि उसका विवाह 29 नवंबर 2020 को अभिषेक के साथ हुआ था। शादी के बाद पति सहित अन्य ससुराली दहेज में 10 लाख रुपये व कार की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुरालियों ने गुजराती भाषा के लिखे कागजों में उससे जबरन हस्ताक्षर करवा लिए और केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

वह किसी तरह से बच गई, तो उसे घर से निकाल दिया। 5 दिसंबर को ममिया ससुर व ननिया ससुर मायके आए और दहेज की मांग पूरी न होने पर अभिषेक की दूसरी शादी करने की धमकी दी और तलाक देने का दबाव भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed