फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad news,making,two brother,arrest,fake ticket

फर्जी आरक्षित टिकट बनाने में दो भाई गिरफ्तार

Tue, 02 Mar 2021 05:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
farrukabad news,making,two brother,arrest,fake ticket
फर्रुखाबाद। रेलवे सुरक्षा बल ने गंजडुंडवारा की एक दुकान में छापा मारकर फर्जी तरीके से आरक्षित टिकट बनाने में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई सात फर्जी आईडी से टिकट बनाते थे। उनके पास से 35 टिकट का ब्योरा, रुपये, मोबाइल और लैपटाप बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल कासगंज के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार झा ने बताया कि फर्जी तरीके से तत्काल आरक्षित टिकट बनाने की सूचना पर गंजडुंडवारा के मोहल्ला खेरू में एहतशाम अंसारी की इलेक्ट्रिक की दुकान पर छापा मारा गया।
विज्ञापन

दुकान में लैपटॉप पर एहतशाम को भाई इंतिशाम काम करता मिला। उसने बताया कि एहतशाम के साथ ई-टिकट बनाने का काम करता है। तकनीकी टीम ने लैपटॉप, तीन मोबाइल आदि की जांच की तो मामला पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को ऑनलाइन टिकट बनाने वाली सात फर्जी आईडी मिलीं। मोबाइल व्हाट्सएप से 35 तत्काल टिकट भेजने का डॉटा मिला। यात्रियों से जो चैटिंग में फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। 33 टिकट पर यात्रा की जा चुकी है। इनकी कीमत 44581 रुपये थी।

टीम ने फर्जी आईडी के जरिये रेल टिकट बनाने के आरोप में एहतिशाम व इंतिशाम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल, प्रिंटर और 19040 रुपये बरामद हुए। आरपीएफ ने दोनों का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराकर फतेहगढ़ स्थित रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed