{"_id":"5ff4a1f58ebc3e2e6d570bb5","slug":"farrukabad-news-farrukhabad-news-knp6041795199","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर रजबहे में खांदी कटने से जलमग्न हुई फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर रजबहे में खांदी कटने से जलमग्न हुई फसलें
विज्ञापन
कायमगंज। दो दिन पूर्व जौरा रोड पर रजबहे में खांदी कटने से के बाद फसलों में भरा पानी पूरी तरह निकल भी नहीं पाया था कि सोमवार रात फिर से वहीं पर खांदी कट गई। इससे फसलें फिर से पानी से लबालब हो गईं। संबंधित किसान भोर में ही जेसीबी लेकर खांदी बंद करने पहुंच गए। किसानों ने तहसील में एसडीएम सुनील कुमार को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजे की मांग की है।
रविवार को नहर से रजबहे में पानी छोड़ा गया था। इससे जौरा रोड पर भट्ठे के पास रजबहे में खांदी कट गई थी। इससे आसपास खेतों में खड़ी गेहूं, आलू, सरसों की फसल जलमग्न हो गई थी। किसानों ने खुद ही साधन जुटाकर खांदी को बंद कर दिया था। खेतों में भरा पानी निकल भी नहीं सका था, कि सोमवार रात उसी जगह फिर से खांदी कट गई। सुबह ही किसान जेसीबी लेकर पहुंचे और खांदी को बंद कराया। मंगलवार को गांव चिलौली निवासी मनवीर सिंह, भैंसज पाठक, नंदकिशोर, जटवारा निवासी शौकत अली खां, सलीम खां आदि ने एसडीएम सुनील कुमार को प्रार्थना पत्र दिया और मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि इस रजबहे में कभी सफाई ही नहीं होती है। इससे ओवरफ्लो होने से खांदी कट जाती है। इसके अलावा गांव अलियापुर में नहर की खांदी कटने से पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलमग्न हुआ था। साथ ही गांव हकीकतपुर निवासी झुनकू की चार बीघा गेहूं की फसल, पप्पू की छह बीघा गेहूं, राम विलास की पांच बीघा सरसों और आलू की फसल, ईश्वरदयाल की ढाई बीघा गेहूं, अलियापुर निवासी उपदेश की ढाई बीघा गेहूं, सोवरन सिंह के चार बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई थी। इसके अलावा पंचायत भवन में भी पानी भर गया।