फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad news

पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध श्रमिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Fri, 25 Sep 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
farrukabad news
मोहम्मदाबाद। पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध पति ने बुधवार की शाम को घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतार कर लोहिया अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाचा की सूचना पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल ने मौके पर परिजनों ने घटना को लेकर जानकारी की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव करथिया निवासी रामनरेश के पुत्र सनी दिवाकर (30) मजदूरी करता था। उसका सात वर्ष पहले फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरह निवासी दुर्गा के साथ विवाह हुआ था। सनी शराब पीने का आदी था और आए दिन दुर्गा से झगड़ा करता था। विवाह के बाद उसको एक पुत्र व पुत्री हुई। लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। रक्षाबंधन को पति से झगड़ा होने के बाद दुर्गा मायके चली गई।
विज्ञापन

बुधवार को सनी ने अपनी ससुराल में फोन लगाकर पत्नी से बात करने का प्रयास किया। लेकिन, ससुरालीजनों ने बात नहीं कराई और कह दिया कि दुर्गा अभी नहीं आएगी। इससे क्षुब्ध होकर सनी कमरे में चला गया और फांसी लगा ली। मां शिवा देवी कमरे में पहुंची तो पुत्र को फंदे पर लटकता देखा। शोर सुनकर परिवार के लोगों ने सनी को फंदे से उतारा और रात में ही लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने सनी को मृत घोषित कर दिया। चाचा सुनील कुमार ने पुलिस को घटना के मामले में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी कोतवाल अमित शर्मा ने बताया कि सनी पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध था। वह शराब पीने का आदी था। इससे उसने गुस्से में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed