फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad news,farrukabad

क्वारंटीन कर दिए जाने के डर से लोग छिपा रहे बीमारी

Sat, 15 May 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
farrukabad news,farrukabad
कमालगंज। ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण से जुड़े लक्षणों बुखार, जुखाम, सांस लेने में दिक्कत आदि से लोग परेशान हैं। इनमें से कई लोग क्वारंटीन कर दिए जाने के डर से बीमारी के बारे में निगरानी समिति में शामिल सदस्यों व आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आदि को नहीं बता रहे हैं। अधिकारियों के भ्रमण में यह मामला सामने आने के बाद लोगों को समझाया जा रहा है कि लक्षण वाले लोगों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। बुखार, जुकाम व संक्रमण से जुड़े लक्षणों को छिपाना घातक हो सकता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के गांवों में किए जा रहे भ्रमण में निगरानी समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि कुछ लोग बुखार, जुकाम व सांस लेने में तकलीफ होने के बावजूद जानकारी नहीं दे रहे हैं। न्यामतपुर ठाकुरान में भी गुरुवार को डीएम के सामने यह बात आई थी। बुखार वाले लोग इसलिए दवा की किट नहीं लेना चाहते कि कहीं उन्हें क्वारंटीन न कर दिया जाए। गांव में पूर्व में पांच परिवारों में कुछ लोग पॉजिटिव पाए गए थे। बहोरिकपुर गांव में वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ लोगों को बुखार आ गया था। इससे अब कुछ लोग इसलिए वैक्सीन नहीं लगवा रहे कि लगवाई तो बुखार आ जाएगा। खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल ने स्वीकार किया कि क्वारंटीन होने के डर से कई लोग लक्षण छिपा रहे हैं, जो घातक है। उन्होंने कहा कि निगरानी समिति में शामिल सदस्यों से कहा गया है कि वह लोगों को जागरूक करके इन भ्रमों को दूर करें। निर्धारित आयु के सभी लोग वैक्सीन के दोनों डोज लगवाएं। लक्षण वाले लोग किट प्राप्त कर दवा लें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed