{"_id":"61ffff4b01bba56f801fcfb9","slug":"farrukabad-news-alleged-of-physical-abuse-for-five-years-by-marrying-in-the-temple-farrukhabad-news-knp679203920","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में शादी कर पांच वर्ष तक शोषण करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में शादी कर पांच वर्ष तक शोषण करने का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आर्य समाज मंदिर में शादी करके पांच वर्ष शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा एक युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उसका कहना है कि उसे रविवार को पता चला कि युुवक की दूसरी शादी हो रही है। पुलिस ने युुवक के परिजनों को बुलाकर पूछताछ की है।
शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती ने रविवार को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली निवासी एक युवक के खिलाफ शारीरिक शोषण करने की तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि युवक से पांच वर्ष पहले उसका संपर्क हुआ था।
युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। इसके बाद जनपद एटा के आर्य समाज मंदिर में 18 जनवरी 2020 को शादी कर ली। युवक प्राइवेट नौकरी करता है। प्रोन्नति होने पर युवक ने उसे अपने घर में रखने की बात कही।
विज्ञापन
युवक ने उससे एक लाख रुपये, मोबाइल, अंगूठी भी ले ली। युवक की मां को उसके संबंध होने की जानकारी थी। इसके बाद भी छह फरवरी को युवक की एक गेस्ट हाउस में शादी की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में युवक के परिजनों को कोतवाली में बुलाया और उनसे पूछताछ की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है।
युवक पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप
मोहम्मदाबाद। एक युवती ने एक युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। उस युवक की बरात जानी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के भाई को हिरासत में ले लिया। युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस से दूल्हे के भाई को छोड़ दिया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की बहन की शादी मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक गांव में हुई है। वह बहन के घर आती जाती थी। पड़ोसी गांव के युवक से युवती का संपर्क हो गया। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी करने का झांसा दिया और संबंध बना लिए।
रविवार (6 फरवरी) को युवक की बरात कन्नौज जानी थी। इसकी जानकारी होने पर युवती फतेहगढ़ कोतवाली पहुंची और युवक व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवती को मोहम्मदाबाद कोतवाली भेज दिया।
वहां पुलिस ने युवती की तहरीर पर बरात निकलने से पहले युवक के भाई को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। पूछताछ के दौरान युवती की मां और पिता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया और अपनी पुत्री को लेकर चले गए। पुलिस ने जांच के बाद युवक के भाई को छोड़ दिया।