फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers' strike ended after the administration's panchayat

प्रशासन की पंचायत के बाद किसानों का धरना समाप्त

Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers' strike ended after the administration's panchayat
गांव कंचनपुर सबलपुर में किसानों से बात करते एडीएम व एएसपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। पट्टे के विवाद में 12 दिनों से चल रहा किसानों का धरना भारतीय किसान यूनियन और जिला प्रशासन की पंचायत के बाद सोमवार को समाप्त हो गया। जिला प्रशासन ने कमिश्नरी में पांच दिन बाद होने वाली सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव कंचनपुर सबलपुर में तत्कालीन एसडीएम के कार्यकाल में 128 हेक्टेयर भूमि पर 68 लोगों के नाम अवैध तरीके से पट्टे कर दिए गए थे। डीएम ने पट्टों को निरस्त कर दिया था। इसके बाद पैमाइश होने पर विरोध में ग्रामीण व भाकियू के पदाधिकारी धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन

सोमवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सुभाष चंद्र प्रजापति के साथ अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, उप जिलाधिकारी प्रीती तिवारी, सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा, पुलिस व पीएसी के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने भाकियू के कानपुर मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा व पूर्व प्रधान रामबरन से वार्ता की। पूर्व प्रधान ने कमिश्नरी में पट्टे निरस्त होने के विरोध में अपील के प्रपत्र दिखाए और बताया कि 17 दिसंबर को सुनवाई की तारीख लगी है। जब तक सुनवाई न हो जाए तब तक कोई कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एडीएम ने किसानों को पांच दिन का समय देते हुए कहा कि सुनवाई के बाद जो निर्णय होगा उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पट्टे की भूमि सभी लोग छोड़ दें। भाकियू पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन भी दिया। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि गलत तरीके से किए गए पट्टों को निरस्त कर दिया गया था। ग्रामीणों ने पट्टे निरस्त करने के संबंध में कमिश्नरी में अपील की है। इस पर सुनवाई है। साथ में आदेश है कि अभी इस भूमि पर आवंटन की कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed