फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers stopped Anna's cattle in school in farrukhabad

किसानों ने अन्ना मवेशियों को स्कूल में किया बंद

Wed, 30 Jan 2019 10:40 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Wed, 30 Jan 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers stopped Anna's cattle in school in farrukhabad
cow
कायमगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव गुजरपुर में सैकड़ों की संख्या में अन्ना पशु किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को आए दिन उजाड़ रहे हैं। इससे परेशान होकर बुधवार सुबह किसानों ने अन्ना पशुओं को घेरकर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह बच्चे व अध्यापक विद्यालय पहुंचे, तब जानकारी हुई। अध्यापकों ने स्कूल परिसर में मौजूद अन्ना पशुओं को बाहर निकालना चाहा तो ग्रामीणों ने मना कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि समाधान होने पर ही पशुओं को बाहर निकाला जाएगा। प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सिवारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अन्ना पशुओं को निकालने को लेकर किसानों व पुलिस में नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस के द्वारा वीडियोग्राफी किये जाने पर किसान मौके से खिसक लिए। जैसे-तैसे पुलिस ने अन्ना पशुओं को बाहर निकाला। सिवारा चौकी इंचार्ज अंकुश राघव मौके से तीन किसानों को थाने ले आए। एक घंटे देर से स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो सकी। अन्ना पशुओं ने परिसर में खड़े पेड़-पौधे तोड़ डाले। थाना प्रभारी जेएल सोनकर ने बताया कि पशुओं को छोड़ दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजपुर में नहीं अस्थाई गोसदन  
गांव गुजरपुर में अस्थाई चरागाह व गोसदन नहीं है। इससे अन्ना पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही जिलाधिकारी मोनिका रानी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में अस्थाई चरागाह व गोसदन बनवाने को लेकर अधिकारियों को आदेश दिए थे। लेकिन अभी तक क्षेत्र की ज्यादातर ग्राम पंचायतों में चरागाह नहीं बने हैं। गांव के किसान जितेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, बनवारी लाल आदि ने बताया कि गांव में पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों का कब्जा है। तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित लेखपालों व प्रधानों को आदेश दे दिए गए हैं। जल्द ही सभी ग्राम पंचायतों में जगह चिह्नित कर अस्थाई चरागाह व गोसदन बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed