{"_id":"656f46b30208f41837016055","slug":"farmers-staged-a-protest-to-remove-je-farrukhabad-news-c-12-1-knp1074-498914-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जेई को हटाने के लिए किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जेई को हटाने के लिए किसानों ने दिया धरना
Tue, 05 Dec 2023 09:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 05 Dec 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट ने पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने बिजलीघर भोलेपुर में धरना-प्रदर्शन कर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने किसानों के साथ अभद्रता करने वाले अमृतपुर तहसील के जेई को हटाए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि 10 दिसंबर तक मांगों का निस्तारण करें, वरना ब्लॉक राजेपुर का घेराव किया जाएगा।
सोमवार को भाकियू नेताओं के साथ किसान बिजलीघर भोलेपुर पहुंचे। नए भवन के सामने धरने पर बैठ गए। किसान नेताओं का कहना था कि बिजली अधिकारी ग्रामीणों का शोषण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने अमृतपुर तहसील के जेई होरीलाल पर आरोप लगाया कि बीते दिनों उन्होंने मोकुलपुर के ग्रामीणों के साथ अभद्रता की। किसान नेताओं ने एक स्वर से जेई होरीलाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतपुर से हटाए जाने की मांग की।
अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने मौके पर आकर किसान नेताओं से बात की। किसानों ने जेई होरीलाल को हटाने सहित तीन सूत्री ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में बाढ़ के कारण अमृतपुर क्षेत्र में तीन माह बिजली कटी होने के चलते बिजली बिल माफ किए जाने व अमृतपुर-फकरपुर मार्ग पर विद्युतीकरण करवाए जाने की भी मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, प्रभाकांत मिश्र, योगेंद्र सिंह, विजय शाक्य, संजय, सोनू सोमवंशी, विमलेश शाक्य, प्रतीक अवस्थी, शिवेंद्र अवस्थी और सर्वेश तिवारी आदि मौजूद रहे।