फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers raised their voice, dams built on the banks of Ganga

Farrukhabad News: किसानों की उठी आवाज, गंगा किनारे बने बांध

Sat, 13 Sep 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 13 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised their voice, dams built on the banks of Ganga
फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता के 22 सिंतंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। इसमें किसानों ने बाढ से राहत के लिए गंगा किनारे बांध बनाने की मांग की।
विज्ञापन


बढ़पुर ब्लॉक के गांव हथियापुर में 22 सितंबर को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके चलते शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में कमालगंज ब्लॉक के गांवव मॉडल शंकरपुर, पंजूखिरिया, कोरीखेड़ा, नगला चाहर व बहोरा में किसानों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में लिंक एक्सप्रेसवे में तीनों कटों पर किसानों की बेतहाशा जमीन जा रही है। किसानों को भूमिहीन किया जा रहा है और उसका उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। दूसरी ओर राजेपुर क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है। हर वर्ष से किसान बर्बाद हो रहा है। इस दौरान सरकार के गंगा किनारे बांध बनवाकर किसानों को बाढ़ से मुक्ति दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, बरजोर सिंह, विजय सिंह शाक्य ने भी अपने विचार रखे। जिला महासचिव अभय यादव, विमलेश शाक्य, पुजारी कटियार, अजयपाल यादव, पवन जोशी, शिवराम शाक्य, अशोक शाक्य, बबलू जोशी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed