फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers played plate at MP's residence

किसानों ने सांसद के आवास में थाली बजाकर किया प्रदर्शन

Fri, 25 Dec 2020 06:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers played plate at MP's residence
फोटो :14
विज्ञापन

सांसद के आवास पर किसानों ने बजाई थाली
सबहेड
सांसद के न मिलने से गेट पर कृषि कानूनों के विरोध में धरना देकर बैठे
पुलिस चौकसी में शहर में जुलूस निकाल की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। नए कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने जुलूस निकालकर सांसद के आवास में घुसकर थाली बजाकर प्रदर्शन किया। सांसद के मौजूद न होने से गेट पर धरना देकर बैठ गए और नारेबाजी की। काफी इंतजार के बाद भी सांसद के न पहुंचने पर किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सीओ को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, महासचिव रामसेवक सक्सेना के नेतृत्व में किसान शहर के क्रिश्चियन कालेज मैदान में एकत्र हुए। इसकी सूचना पर वहां पहले से पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। यहां से किसान नेता जुलूस लेकर निकले। रोडवेज बस स्टैंड, लालगेट, ठंडी सड़क पर किसानों ने थाली बजाकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। आईटीआई चौराहे पर स्थित भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के आवास के निकट पहुंचते ही प्रदर्शन और तेज हो गया। पुलिस की मौजूदगी में किसान सांसद के आवास में घुस गए और थाली पीटकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वहां जानकारी हुई कि सांसद कायमगंज में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं। इस पर किसान आवास से निकलकर गेट घेरकर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष, लक्ष्मीशंकर जोशी आदि ने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री 2014 से पहले किसानों की बात करते थे। अब वह मन की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की कुर्सी मिलते ही किसानों की बात करना भूल गए। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद सीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें प्रधानमंत्री से तीनों कृषि कानून वापस करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून के दायरे में लेने, किसान सम्मान निधि 24 हजार रुपये करने, किसानों का कर्ज व बिजली बिल आदि माफ करने की मांगें की र्गइं। इस दौरान संजीव सिंह, बिट्टो अवस्थी, रजनी तिवारी, संजीव यादव, मुकेेश शर्मा, हरिओम अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed