{"_id":"677ebc4860ab7d61720db4de","slug":"farmers-get-90-percent-discount-on-solar-system-for-tube-wells-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-119432-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: किसानों को नलकूप के लिए सोलर सिस्टम पर 90 प्रतिशत छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: किसानों को नलकूप के लिए सोलर सिस्टम पर 90 प्रतिशत छूट
Wed, 08 Jan 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किसानों को निजी नलकूप के लिए सोलर सिस्टम लगाने पर 90 प्रतिशत तक सरकार छूट दे रही है। पीएम कुसुम योजना सी-1 के तहत 4.93 लाख रुपये तक अधिकतम अनुदान निर्धारित है।
बिजली की बचत और किसानों पर बिल का बोझ कम करने के लिए पीएम कुसुम योजना सी-1 के तहत 90 फीसदी अनुदान पर सोलर प्लांट देने की कवायद शुरू हो गई है। 3 से 10 हार्सपावर तक की क्षमता वाले पंप के लिए 11.2 किलोवाट के ऑनग्रिड सोलर सिस्टम पर 4,93,200 रुपये की छूट मिलेगी। किसान को मात्र 54800 रुपये खर्च करने होंगे। नेडा से संचालित योजना का लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नेडा की साइट http://upnedakusumc1.in आवेदन करने वाले किसानों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर योजना का लाभ दिया जाएगा। तीन हार्सपावर क्षमता के पंप के लिए किसान को 4.5 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाना होगा। इस पर केंद्र व राज्य सरकार 2,15,100 रुपये अनुदान देगी। जबकि किसान को कुल लागत का 10 फीसदी 23,900 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
पहले से स्थापित पंपों के सोलराइजेशन के लिए किसानों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर योजना का लाभ दिया जाएगा। प्रदेश में 10 हजार किसानों को अनुदान पर योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित है। - यशवंत सिंह, पीडी नेडा
-- -- -- -- -- -- -
कितनी क्षमता के पंप पर कितना मिलेगा अनुदान
पंप की क्षमता - सोलर की क्षमता - सरकारी अनुदान - अंश धनराशि
3 एचपी - 4.5 किलोवाट - 215100 रुपये - 23900 रुपये
5 एचपी - 7.5 किलोवाट - 353925 रुपये - 39325 रुपये
7.5 एचपी - 11.2 किलोवाट - 493200 रुपये - 54800 रुपये
10 एचपी - 14.9 किलोवाट - 493200 रुपये - 226750 रुपये