फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers do not hesitate in the ARTO office

किसानों ने एआरटीओ कार्यालय में किया हंगामा

Tue, 30 Jul 2019 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers do not hesitate in the ARTO office
तीन दिन में सात ट्रैक्टर-ट्राली सीज करने के विरोध में किसान यूनियन के लोगों ने एआरटीओ कार्यालय में हंगामा किया। उन्होंने गलत तरीके से ट्रैक्टर-ट्राली सीज कर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

यात्रीकर अधिकारी ने तीन दिन में करीब सात ट्रैक्टर-ट्राली कामर्शियल कार्य में प्रयोग होने के आरोप में पकड़ कर सीज कर दिए। इससे किसान यूनियन का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। किसान यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य एआरटीओ कार्यालय पहुंचे और गलत तरीके से ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ने और उनका चालान करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

कहा कि खेतों के लिए खाद ले जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली को रोक लिया जाता है। फर्जी तरीके से कामर्शिलय में प्रयोग होना दिखाकर चालान कर दिया जाता है। इस तरह का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसको लेकर किसान यूनियन के कुछ नेताओं की पीटीओ से नोकझोंक हो गई। मामला बिगड़ने पर पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस एआरटीओ कार्यालय पहुंची और किसान यूनियन के लोगों को समझाकर शांत कर किया। इसके बाद वह लौट गए। पीटीओ वीके आनंद ने बताया कि कृषि कार्य में पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्राली का उपयोग कामर्शियल में किया जा रहा है। जिन ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया है। वह कामर्शिलय में प्रयोग हो रही थी। इससे कामर्शिलय में पंजीकरण होना आवश्यक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed