फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer's death in accident created chaos in family members

Farrukhabad News: किसान की दुर्घटना में मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 11 Jun 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 11 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer's death in accident created chaos in family members
शमसाबाद। किसान की मार्ग दुर्घटना में मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घायल साथी गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव समैचीपुर चितार निवासी अनवर अली(30) खेती करके परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार को अनवर अली गांव पैलानी दक्षिण निवासी ताज मोहम्मद के साथ बाइक से जनपद बदायूं के कादरगंज जा रहे थे। वहां उनकी बहन रायदा के घर पर दावत का कार्यक्रम था।
जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर गांव थरिया नजुहिन के सामने मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल से बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। अनवर अली व दूसरे बाइक चालक विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। साथी ताज मोहम्मद उर्फ शकल्लु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनवर अली की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अनवर की पत्नी नवीजन बेहोश होकर गिर गई। उसके चार बेटी राबिया(8), साबिया(7), आफरीन(5), जसरीन (5 माह) और दो बेटे अली मोहम्मद (3) व शाहिद खां(2) हैं। पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed