फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers are leaving their trolleys loaded with paddy and going away while waiting for weighing to be done.

Farrukhabad News: किसान तौल के इंतजार में धान से लदी ट्रालियां छोड़कर जा रहे

Sat, 03 Jan 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 03 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers are leaving their trolleys loaded with paddy and going away while waiting for weighing to be done.
फोटो-4 मंडी समिति स्थित खरीद केंद्र पर धान की तौल करते श्रमिक। संवाद
कायमगंज। क्षमता से अधिक धान पहुंचने से मंडी समिति परिसर स्थित क्रय केंद्र पर तौल नहीं हो पा रही है। इससे किसान परेशान हैं। हालत यह है कि किसान धान लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां मंडी में खड़ी कर मजबूरी में घर लौट जा रहे हैं। कई किसानों को एक सप्ताह से अधिक समय से अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है पर तौल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर पहुंचने वाला धान तौलने के लिए एक ही कांटा है और मजदूर भी सीमित हैं। इससे धान अधिक पहुंचने से तौल होने में दिक्कत आ रही है। दारापुर गांव के किसान सतेंद्र ने बताया कि वह दस दिन से मंडी के चक्कर काट रहे है पर अभी तक धान की तौल नहीं हो सकी है। दूदेमई गांव के किसान पप्पू ने बताया कि वह करीब 80 क्विंटल धान लेकर एक सप्ताह से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। हर दिन मंडी आकर स्थिति देखने के बाद वापस जाना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार शुक्रवार को मंडी में करीब 10 ट्रैक्टर-ट्रालियां धान लदी खड़ी रहीं। किसान रोजाना मंडी पहुंचते हैं और तौल न होने पर निराश होकर लौट जाते हैं। किसानों का आरोप है कि व्यवस्था सुचारु नहीं है और तौल प्रक्रिया बेहद धीमी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को क्रय केंद्र प्रभारी मंडी में मौजूद नहीं थे। पूछताछ में पता चला कि विभागीय कार्य से कानपुर गए हैं। इस दौरान ठेकेदारों के माध्यम से तौल कराई जा रही थी। किसानों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की गैरमौजूदगी से समस्या और हो गई है।


क्रय केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर बारदाने की कोई कमी नहीं है और खरीद लगातार की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2,620 क्विंटल मक्का, 11,500 क्विंटल बाजरा और 7,000 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed