{"_id":"98d5181015cca6d72097a56de258ab0a","slug":"farmers-are-forced-to-sell-the-cane-crusher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूरी में किसान कोल्हू पर बेच रहे गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूरी में किसान कोल्हू पर बेच रहे गन्ना
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखा ने गन्ने की पैदावार में 25 से 30 गिरावट की है। इससे किसान चीनी मिल की पेराई शुरू होने का इंतजार नहीं करना चाहते हैं। यह कोल्हू पर गन्ना बेच रहे हैं।
विज्ञापन
इनकी मजबूरी कोल्हू चलाने वालों ने रेट गिरा दिए हैं। गन्ने की ब्रिकी से गुड़ तैयार करने का काम तेजी पकड़ गया है। जिले में कायमगंज, नवाबगंज, शमसाबाद और राजेपुर इलाके में गन्ने की तगड़ी फसल होती है।
विज्ञापन
जिले में 7769 हेक्टेयर में गन्ने की पैदावार होती है। एक हेक्टेयर में 600 क्विंटल उत्पादन होता है। सूखा के गन्ना की उपज में 25 से 30 फीसदी कमी आंकी जा रही है। इससे किसानों को मिलों को ब्रिकी में ज्यादा मुनाफा नजर नहीं आ रहा है। यह चीनी मिलों में पेराई शुरू होने का इंतजार नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
अगली फसल की बुवाई के लिए गन्ने की कटाई करने लगे हैं। किसान गन्ने को कोल्हू पर बेच रहे हैं। कोल्हू संचालकों ने गत वर्ष 180 से 190 रुपये क्विंटल की दर से गन्ना खरीदा था। इस बार इन्होंने 170 रुपये क्विंटल का भाव खोला है।
किसानों के गन्ने की बिक्री करने से गन्ने के रस से मिठाई बनाने का काम तेज हो गया है। एक कोल्हू पर रोज पांच से छह क्विंटल गुड़ तैयार हो रहा है। गन्ने की खरीद के दाम गिरने से गुड़ के भाव में मंदी नहीं आई है। कोल्हू संचालक 25 रुपये किलो से गुड़ बेच रहे हैं। गुड की मांग यूपी के अलावा उत्तरांचल, मध्य प्रदेश, दिल्ली से आ रही है।
ममापुर के कोल्हू संचालक संगीत सिंह कहते हैं कि किसान नई फसल के लिए गन्ने की कटाई कर रहे हैं। ज्यादा आवक से पिछले साल के बजाय दाम गिरे हैं। वहीं गन्ना किसान सोमेंद्र, दिनेश गंगवार, रामबाबू, तेजवीर का क हना है कि सूखा से उत्पादन में 25 से 30 फीसदी की गिरावट है।