{"_id":"6595a2f75a71ca62a50b0e80","slug":"farmer-troubled-by-financial-crisis-commits-suicide-by-hanging-himself-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-6930-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कायमगंज। आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने भोर आम के पेड़ पर मफलर से फंदा लगाकर जान दे दी। पिछले वर्ष पति पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गए थे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पैथान के मजरा नगला कटैया निवासी 45 वर्षीय किसान लंकुश बुधवार भोर शौच के लिए घर से निकले। गांव के पास खुद के आम के पेड़ पर फंदे पर झूलकर जान दे दी। पेड़ पर शव लटका देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन पहुंच गए। पेड़ पर शव लटका देख चीख पुकार मच गई। लकुंश के पुत्र हरिओम ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर एसआई शमीमुदद्दीन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया एक वर्ष पहले लंकुश बाइक से अपनी पत्नी सगुना देवी के साथ बाजार से गांव जा रहे थे। रोडवेज बस की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गए थे। इलाज में काफी खर्च हो गया। उनके पास छह-सात बीघा खेती है। उसी में सारे खर्च चलाने हैं। बेटी की शादी तय हो गई थी। इससे वे परेशान रहते थे। आर्थिक तंगी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली है। लंकुश के दो पुत्र हरिओम (19), सूरज (10) हैं। तीन पुत्रियां रूपा (28), कीर्ति (25), मधु (20) हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। मधु की शादी होने वाली है।