फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer shot himself with pistol in domestic dispute

Farrukhabad News: घरेलू विवाद में किसान ने खुद को तमंचे से मारी गोली

Tue, 02 Apr 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 02 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot himself with pistol in domestic dispute
शमसाबाद। घरेलू विवाद में किसान ने तमंचे से गर्दन में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को भाई द्वारा पत्नी से गाली गलौज करने पर किसान ने गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गोताखोरों ने उसको सकुशल बाहर निकाल लिया था। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा व खोखा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चिलसरा के मजरा यादवों की गढि़या निवासी किसान रामरहीस (45) ने मंगलवार सुबह घरेलू विवाद में 12 बोर के तमंचे से गर्दन में गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर पत्नी बीना देवी कमरे में पहुंची। पति को खून से लथपथ पाया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। बीना की सूचना पर चिलसरा चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बीना ने बताया कि सोमवार को कूड़ा डालने को लेकर देवर ने उसके साथ गाली गलौज किया था। इससे परेशान होकर पति रामरहीस ने पांचाल घाट गंगा में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। गोताखोरों ने उनको सकुशल बाहर निकाल लिया। गांव के लोग सोमवार शाम पति रामरहीस को घर लेकर आए थे। मंगलवार सुबह वह काम कर रही थी। लगभग आठ बजे पति ने गर्दन में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना स्थल से तमंचा व खोखा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कायमगंज सत्येंद्र कुमार व एसओ बलराज भाटी ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामरहीश के तीन पुत्र अतुल, प्रांशु, चंदन हैं। अतुल व प्रांशु दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पिता की मौत के बारे में उनको भी सूचना दी गई। सीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी बीना की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed