फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer's death due to bike collision, driver serious

बाइक की टक्कर से किसान की मौत, चालक गंभीर

Sun, 08 Dec 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to bike collision, driver serious
गमगीन बैठे परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। कोटेदार के घर पर ई-पॉस मशीन में अगूंठा लगाकर घर वापस जा रहे किसान को कायमगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे किसान घायल हो गया। परिजन उसे शहर के नर्सिंग होम में ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल बाइक सवार को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दलेलगंज निवासी वीरेंद्र सिंह पाल(60) शुक्रवार रात कोटेदार ओमकरन राजपूत के बुलाने पर ई-पॉस मशीन में अगूंठा लगाने के लिए गए थे। वह रात को लगभग नौ बजे अगूंठा लगाकर अन्य ग्रामीणों के साथ पैदल घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान कायमगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार ने वीरेंद्र पाल सिंह ने उसे टक्कर मार दी। इसमें वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक भी घायल हो गया। परिजन वीरेंद्र सिंह पाल को शहर के आवास विकास कालोनी के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

वहां डाक्टर ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चालक भीकमपुरा निवासी रितेश(18) को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर में उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। बाइक में पीछे बैठा अखिलेश(25) को भी मामूली चोटे आई हैं। शनिवार को वीरेंद्र के पुत्र नरेंद्र की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान वीरेंद्र सिंह पाल की मौत पर पत्नी राजवती व पुत्र नरेंद्र, उपेंद्र का रो-रो कर बेहाल हो गए। परिवार व गांव के लोग इस दुख की घड़ी में उनको ढांढस बंधा रहे थे। वहीं ग्रमीणों ने कोटेदार पर भी ई-पॉस मशीन में अंगूठा रात में लगवाने के लिए बुलाकर ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed