फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer organizations came out in support of lawyers, warned of agitation

Farrukhabad News: वकीलों के समर्थन में उतरे किसान संगठन, आंदोलन की दी चेतावनी

Thu, 23 Apr 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmer organizations came out in support of lawyers, warned of agitation
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील में अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल को किसान संगठनों का समर्थन मिल गया है। मांगों को लेकर प्रदर्शन तेज होने के संकेत हैं। राजस्व बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता कथित अनियमितताओं के विरोध में कई दिनों से न्यायिक कार्य से विरत हैं। इस दौरान तहसील परिसर में गत दिनों हुए विवाद और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। किसान संगठन के कार्यकर्ता भी तहसील पहुंचे और अधिवक्ताओं के समर्थन में प्रदर्शन किया। डीएम को डाक से ज्ञापन भेजा है। तहसील में वादों के निस्तारण में देरी, फाइलों के लंबित रहने और कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही विभिन्न मामलों के निस्तारण में पारदर्शिता की मांग उठाई है। किसान नेताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा। इस दौरान किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना, रामवीर सिंह, विंदु सिंह गंगवार, प्रताप सिंह गंगवार, गोपाल तिवारी, रामलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed