{"_id":"5dab02828ebc3e93ba1b3507","slug":"farmer-killed-himself-by-hanging-farrukhabad-news-knp52062233","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
ग्रामीण के फांसी लगाने से गुमशुम बैठे परिजन व अन्य महिलाएं।
- फोटो : FARRUKHABAD
गृह कलह में किसान ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उनकी सुपुर्दगी में दे दिया। पति-पत्नी में करवाचौथ को विवाद हुआ था।
थाना क्षेत्र के गांव किसरौली निवासी ओमप्रकाश राठौर (45) शनिवार सुबह शौच करने गए। वापस आने के बाद वह कमरे के अंदर जाकर बैठ गए। उन्होंने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली। कुंडी बंद देखकर पत्नी कृपांती ने आवाज देकर पूछा कि आखिर कुंडी क्यों बंद की है। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
इसके बाद पत्नी काम में व्यस्त हो गईं। इसी बीच ओमप्रकाश राठौर ने छत में लगे कुंडे में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। कुछ देर तक जब वह बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने दरवाजे से झांक कर देखा तो ओमप्रकाश फंदे से लटक रहे थे। पुत्र राहुल ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किसान को फांसी के फंदे से उतारा।
विज्ञापन
कुछ देर में थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुत्र राहुल ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पूछने पर घर वालों ने बताया कि करवाचौथ के दिन ओमप्रकाश राठौर शराब पीकर आए थे। इस पर ओमप्रकाश का अपनी पत्नी विवाद हो गया था।
इसी खुन्नस में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ओमप्रकाश खेती करते थे। उनके राहुल व फेरू दो बेटे हैं। प्रभारी एसओ मेहरबान सिंह ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके चलते किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।