{"_id":"6038f08e8ebc3e14fc004152","slug":"farmer-killed-by-pickup-collision-jammed-farrukhabad-news-knp614193063","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से किसान की मौत, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से किसान की मौत, जाम
विज्ञापन
किशनपाल की फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
पिकअप की टक्कर से किसान की मौत, जाम
कायमगंज। गांव रानीपुर गौर निवासी किसान की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस के समझाने पर जाम खुला। ग्रामीणों ने पिकअप को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक मौके से भाग गया।
गांव रानीपुर गौर निवासी किशनपाल (45) का अलीगंज रोड पर सड़क किनारे घर है। गुरुवार रात करीब 10 बजे वे घर के सामने सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्राली में आलू लादकर रस्सा बांध रहा था। तभी अलीगंज की ओर से आई पिकअप टक्कर मारकर निकल गई। इससे किशनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ने पिकअप पास के ही एक कोल्ड स्टोर में खड़ी कर दी और दूसरी पिकअप से भागने का प्रयास किया।
ग्रामीणों ने दोनों पिकअप पकड़कर पुलिस के हवाले कर दीं। इस बीच चालक भाग गया। परिजन किशनपाल को फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल ले गए। वहां उसने दम तोड़ दिया। बाद में रात करीब एक बजे परिजनों ने फर्रुखाबाद से शव लाकर घटनास्थल पर रख दिया और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ राजवीर सिंह गौर व प्रभारी कोतवाल संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। हालात तनाव पूर्ण देखते हुए सर्किल क्षेत्र की फोर्स बुला ली गई। ग्रामीण करीब तीन घंटे तक जाम लगाए रहे। बाद में पुलिस के समझाने पर मान गए। रात में ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किशनपाल की पत्नी नन्हीं देवी व मां प्रेमवती का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उसके दो पुत्र जिंतेंद्र (16) व उपेंद्र (14) और दो पुत्रियां बीना व एकता हैं। बीना की शादी हो चुकी है। पुलिस ने जिंतेंद्र की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।