{"_id":"57682ee24f1c1b7426b480f5","slug":"farmer-killed-by-lightning-in-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
lighting strikes monument
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर खजुरी में खेत पर काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। प्रधान पति ने मामले की सूचना थाना पुलिस और राजस्व विभाग के अफसरों को दी। समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव घर पर ही रखा था।
गांव शेखपुर खजुरी निवासी कप्तान सिंह लोधी (55) पुत्र हरसुखलाल सोमवार सायं करीब 5 बजे गांव में स्थित अपने खेत में मूंगफली खोद रहे थे। उनकी पत्नी निर्मला देवी और पुत्र संजय व शैलेंद्र लोधी दूसरे खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली कप्तान सिंह लोधी के ऊपर आकर गिर पड़ी। चीख-पुकार की आवाज सुनकर निर्मला देवी और संजय व शैलेंद्र दौड़कर खेत पर पहुंचे
। खेत में कप्तान सिंह गिरे पड़े थे। परिजनों ने इन्हें उठाया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन कप्तान सिंह का शव लेकर घर पहुंचे। प्रधान पति मुखराम सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसओ भीम सिंह जावला मृतक के घर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
मृतक का शव घर पर ही रखा था। प्रधान पति कप्तान सिंह ने बताया कि राजस्व अधिकारियों को सूचना दे दी है। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाने का प्रयास करेंगे। उधर, कायमगंज में थाना कंपिल क्षेत्र के गांव सींगनपुर निवासी वीरे (45) अपने जानवर चरा रहा था। इसी बीच बिजली कड़कने के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक बिजली उसके ऊपर जा गिरी, जिससे वीरे झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।