फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer dies under suspicious circumstances, suspected of murder

वजनदार वस्तु से प्रहार कर किसान की हत्या

Wed, 09 Jun 2021 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances, suspected of murder
किसान की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का अंदेशा
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। खेत पर सो रहे वृद्ध किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौका ए वारदात के हालातों से हत्या की आशंका जताई गई है। उसके सिर पर वजनदार वस्तु से वार किया गया है। हमलावरों से किसान की हाथापाई भी हुई। इसके चलते उसके कपड़े फट गए। घटनास्थल के पास मंदिर के ऊपर किसान की लुंगी व अंगौछा फेंककर उसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। मृतक के पुत्र ने पिता की संदिग्ध हालात में मौत होने की तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव दौदापुर निवासी किसान महेश पाल (65) मंगलवार रात आठ बजे घर से खाना खाने के बाद खेत पर लगे नलकूप के पास झोपड़ी में रोज की तरह सोने के लिए चला गया था। बुधवार सुबह पौत्री प्रिया उसे चाय देने के लिए खेत गई तो वहां बाबा को मृत पड़ा देखा।
विज्ञापन

प्रिया की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को महेश की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने की जानकारी दी। इस पर कोतवाल सुशील कुमार बिंद मौके पर पहुंचे। मृतक की आंख, कान, मुंह से खून निकल रहा था। बनियान व अंडरवियर पीछे से फटा था। पुलिस ने पास के मंदिर की छत पर चढ़कर देखा। वहां महेश की लुंगी व अंगौछा पड़ा मिला। उसकी बनियान की जेब में बीड़ी के दो बंडल, तंबाकू व घड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सारा सामान अपने कब्जे में ले लिया। पुत्र मनोज ने संदिग्ध हालात में पिता मौत होने की तहरीर दी। पुुलिस का मानना था कि महेश मंदिर की छत पर सो रहा होगा और गिरने से मौत हो गई होगी।
बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेश की मौत सिर पर किसी वजनदार वस्तु के वार से पहुंची चोट से अधिक खून बहने से होने की पुष्टि की गई है। सिर व चेहरे पर चोटों के पांच निशान मिले। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किसान की मौत पर परिजन हो गए बेहाल
किसान महेश पाल के पास 27 बीघा खेती है। पुत्र शिवकुमार, मनोज, पत्नी माया देवी रो-रो कर बेहाल हो गए। पुत्रों ने बताया कि पिता व उनकी गांव में किसी से रंजिश नहीं थी। ऐसे पिता की हत्या से वह परेशान हैं।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर लिए नमूने
घटना की जानकारी पर फोरेंसिक टीम के वैज्ञानिक ओम प्रकाश अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद किसान के खून का नमूना लिया। घटना स्थल की वीडियो व फोटोग्राफी की। मंदिर की छत व झोपड़ी सहित खेत के आसपास जांच की। डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। खोजी कुत्ते ने भी खेतों में दौड़ लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed