{"_id":"60d716ec8ebc3e34182a87f7","slug":"farmer-dies-due-to-tractor-collision-farrukhabad-news-knp6364919132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत
कमालगंज। पैदल घर जा रहे किसान की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लिया है।
थानाक्षेत्र के गांव टड़ा नगला निवासी किसान देशराज(38) शुक्रवार रात करीब 9 बजे कोटिया चौराहे से गांव जा रहे थे। रास्ते में सदरियापुर गांव के पास दरौरा गांव की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने देशराज को टक्कर मार दी।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। देशराज की पत्नी गीता देवी, चार पुत्रियां व तीन पुत्र रो-रोकर बेहाल हो गए। शनिवार सुबह देशराज के पिता राधेश्याम ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर सदरियापुर निवासी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।