फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer dies due to collision with uncontrolled tempo

Farrukhabad News: अनियंत्रित टेंपो की टक्कर से किसान की मौत

Mon, 03 Feb 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 03 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to collision with uncontrolled tempo
राजेपुर। खेतों की देखरेख कर घर वापस लौट रहे किसान को अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मारी दी। जिससे मौके पर ही किसान की मौत हो गई।गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को शाम 6:00 बजे रक्षपाल (45) वर्ष निवासी चित्रकूट थाना राजेपुर खेत देखकर साइकिल से घर लौट रहे थे। चित्रकूट गांव के निकट फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे रक्षपाल के सिर में गहरी चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर रोड जाम कर दिया। सूचना पर एक घंटे बाद पहुंचे प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सोलंकी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी शिवरानी, दो बेटे कश्मीर, अर्जुन, एक बेटी उपासना जिसकी 22 फरवरी को शादी होना तय है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने टेंपो चालक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed