{"_id":"68c075c1d2fea2b93f0fb084","slug":"farmer-died-due-to-drowning-in-flood-water-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-129594-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत
Wed, 10 Sep 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
राजेपुर। खेत देखकर लौट रहे किसान का पैर फिसलने से बाढ़ के पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से मंगलवार को शव बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार शाम को प्रमोद कुमार (40) निवासी जिठौली थाना राजेपुर अपनी धान की फसल देखकर घर लौट रहे थे। तभी अचानक उनका पैर फिसल जाने से वह बाढ़ के भरे गहरे पानी डूब गए। काफी तलाश के बाद परिजनों को शव नहीं मिला। मंगलवार को गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकल गया।
मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेपुर सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रमोद के तीन बेटे शिव सिंह, गोलू, मानू, एक बेटी रंजना है। घटना के बाद पत्नी अनुराधा का बुरा हाल है।