{"_id":"63f0d1f96d9c256c020639eb","slug":"farmer-consumed-poison-after-getting-notice-to-pay-fine-farrukhabad-news-c-12-1-84555-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: जुर्माना अदा करने का मिला नोटिस तो किसान ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: जुर्माना अदा करने का मिला नोटिस तो किसान ने खाया जहर
विज्ञापन
कायमगंज। कंपिल क्षेत्र के गांव सवितापुर बिहारी में पौधरोपण के लिए दी गई पट्टे की भूमि पर कई किसानों ने सरसों की फसल बो दी। शिकायत पर तहसील प्रशासन ने किसानों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने पर एक किसान ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया।
कंपिल क्षेत्र के गांव सविवतापुर बिहारी में ग्राम प्रधान ने 67 किसानों को तीन-तीन एकड़ के पट्टे पौधरोपण के लिए दिए। मौजूदा समय में इस भूमि पर सरसों, गेंहू आदि की फसल खड़ी है। कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने इस भूमि पर पौधरोपण न कर खेती करने की प्रशासन से शिकायत की। इस पर तहसीलदार ने मौका मुआयना कर इन किसानों को 6000 रुपये प्रति बीघा जुर्माना अदा करने के लिए नोटिस दिया।
इस मामले में गुरुवार को कुछ किसान जिलाधिकारी से भी मिले, लेकिन राहत नहीं मिली। गांव हल्दी खेड़ा निवासी 53 वर्षीय किसान उदयपाल को भी 15 बीघा भूमि का पट्टा मिला था। उनके खेत में सरसों की फसल खड़ी है। शुक्रवार को उदयपाल खेत की ओर गए और वहां जहर खा लिया। जानकारी पर उनके परिजन उदयपाल को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान बड़े भाई सेवाराम ने बताया कि पट्टे की भूमि पर पहली साल पौधे लगाए गए थे, उन्हें जानवर खा गए। इसके बाद किसान उस पर खेती करने लगे। नोटिस देखकर उनके भाई घबरा गए कि 90 हजार रुपये कहां से जमा करेंगे। इससे जहर खा लिया है।
एसडीएम संजय सिंह ने बताया कि किसान के जहर खाने की जानकारी नहीं है। आवंटित भूमि पर पौधरोपण होना चाहिए। किसान यूनियन ने पूर्व में शिकायत थी। इस पर तहसीलदार कोर्ट से सभी पट्टाधारकों को नोटिस जारी किए गए। हर किसान को नोटिस का जवाब देना है। उचित जवाब न मिलने पर जुर्माना अदा करना होगा। सोची समझी राजनीति के तहत कार्रवाई में दबाव बनाने के लिए यह सब साजिश की जा रहा है।