{"_id":"6366b878a0a1db11934f8d57","slug":"faridabad-s-crime-branch-caught-three-sarafs-farrukhabad-news-knp7267795199","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी में फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच ने तीन सराफ पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी में फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच ने तीन सराफ पकड़े
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चोरी के जेवर खरीदने के मामले में फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच टीम ने शहर में छापा मारकर तीन सराफा कारोबारियों को पकड़ा है।
हरियाणा के फरीदाबाद जिले की क्राइम ब्रांच के दरोगा भूपेंद्र सिंह, राज सिंह, जसुद्दीन और जयसिंह सिपाहियों संग शनिवार सुबह शहर कोतवाली पहुंचे। उनके साथ एक महिला और युवक था। दोपहर 12 बजे कोतवाली पुलिस और एसओजी की मदद से चौक स्थित एक सराफ की दुकान पर छापा मारा। वहां से दुकान के मालिक को हिरासत में लिया। इसके बाद नेहरू रोड स्थित एक कोठी के फाटक के कारीगर को पकड़ लिया। टीम ने दोनों को एक कार में बैठाया। बाद में ब्राह्मण धर्मशाला के पास से एक सराफ को दबोच लिया है।
जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद में अक्तूबर में चोरी बड़ी घटनाएं हुईं हैं। उसमें भारी मात्रा में जेवर चोरी हुआ था। इसमें पुलिस ने महिला और युवक को पकड़ा है। उन्होंने जेवर शहर के कई सराफ को बेचे हैं। इसके बाद ही क्राइम ब्रांच तीनों को लेकर रवाना होगी।
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने कुछ सराफ को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रदीप सिंह, सीओ सिटी