फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   fanshi

पति से कहासुनी पर पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
fanshi
राजेपुर। पति से हुई कहासुनी के बाद पत्नी ने कमरे में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव गौटिया पश्चिम निवासी पंकज सिंह का शनिवार रात घर के बाहर निर्माण कराने को लेकर पत्नी सुमन सिंह(37) से कहासुनी हो गई थी। इस पर पंकज ने पत्नी को डांट दिया था। पति से हुई कहासुनी के बाद सुमन ने कमरे में दुपट्टे से कुंडे पर फंदा लगाया और उस पर लटक गई। जब पति कमरे में पहुंचा तो पत्नी को फंदे पर लटका देखकर दंग रह गया। पंकज के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

सुमन की बेटी रागिनी, कामिनी, शालिनी, पुत्र सूर्य प्रताप व विनय का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में ही रहने वाले भाई अमर पाल मौके पर पहुंचे। अमर पाल ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि बहनोई पंकज से बहन सुमन की घर के बाहर निर्माण को लेकर शनिवार रात कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर बहन ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed