{"_id":"5c757995bdec2253a33c63da","slug":"fall-rain-went-alarmed-wheat-and-mustard-crops-farmers-warried-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गिर गई गेहूं और सरसों की फसल, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गिर गई गेहूं और सरसों की फसल, किसान चिंतित
Tue, 26 Feb 2019 11:08 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
बारिश से गिरी फसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल क्षेत्र में देर रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं व सरसों की फसल गिर गई। इससे किसानों को फसल की कटाई करने में ज्यादा समय लगेगा। साथ ही उत्पादन भी प्रभावित होगा। हालांकि ज्यादा बारिश न होने से तंबाकू आदि की फसलों को नुकसान नहीं हुआ।
क्षेत्र के गांव तल्फी नगला निवासी रामसिंह ने दस बीघा सरसों की फसल बोई थी। उन्होंने एक दिन पहले ही खेत में पानी लगाया था। रात को बारिश होने से उनकी सरसों की फसल गिर गई। उन्होंने बताया कि सरसों की फसल गिरने से दाना पतला व कमजोर रह जाएगा। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल का दाना झड़ जाएगा। इससे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
गांव इकलहरा निवासी किसान हरिराम ने दो बीघा खेत में आलू बोया है। उन्होंने बताया कि बारिश से आलू के सड़ने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही आलू काला भी पड़ सकता है। कमलपुर दुंदेमई निवासी रामशरन यादव ने बताया कि उनके खेत में दस बीघा तंबाकू की फसल खड़ी है। सोमवार रात में ज्यादा बारिश नहीं हुई। इससे फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। ज्यादा बारिश होने से चटका रोग लगने की आशंका है। इससे उत्पादन कम हो जाता है। गुणवत्ता कम हो जाती है। इससे दाम कम मिलते हैं।
विज्ञापन
अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में रात को तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं व सरसों की फसल खेतों में गिर गई। खुदे पड़े आलू में नुकसान हो सकता है। जो आलू खुदा नहीं है उसमें पानी भरने से उसके सड़ने का डर है।