{"_id":"5d99e3388ebc3e93a3343ce9","slug":"fall-in-water-level-due-to-lower-ganga-water-level-farrukhabad-news-knp518025890","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर कम होने से कटान ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर कम होने से कटान ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
हरसिंहपुर कायस्थ में कटान करती गंगा। अमर उजाला
- फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। गंगा का जलस्तर कम होने से हरसिंहपुर कायस्थ गांव में कटान तेज हो गया है। जमीन कटने से परेशान ग्रामीणों ने खुद अपने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया है। गांव को जाने वाले मार्ग पर पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। गंगा के जलस्तर में करीब 15 सेंटीमीटर की कमी आने से अब जलस्तर 136.35 से घटकर 136.20 पर आ गया है।
गंगा में नरौरा बांध से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम होने से गंगा का जलस्तर घटने लगा है। रविवार को नरौरा बांध से गंगा में 27119 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे गंगा के जलस्तर में गिरावट आई है। गंगा का जलस्तर 136.35 मीटर से घट कर 136.20 पर आ गया है। जलस्तर घटने से गंगा के किनारे बसे गांव तीसराम की मड़ैया, हरसिंहपुर कायस्थ, उगरपुर, में कटान तेज हो गया है। इससे गांव हरसिंहपुर कायस्थ में गंगा के तेज बहाव से हो रहे कटान से कई ग्रामीणों के खेत व खाली पड़ी जमीन कट कर गंगा में समा गई है। ग्रामीण तेज कटान को देखकर भयभीत है।
कटान की चपेट में आने से उनका मकान कभी भी गिर सकता है। इस कारण कटान की चपेट में जिन लोगों के मकान आ रहे हैं। वह ग्रामीण अपने पक्के मकानों को खुद तोड़ने लगे है। मकान को तोड़ कर वह मलबे को दूसरी जगह डलवा रहे हैं। ताकि जमीन कटान से बच गई तो वह इसी मलबे के सहारे रहने को आशियाना बना सकें। गांव के जाने वाले मार्ग पर पानी भरा हुआ है। इससे गांव आने वाले लोगों को करीब दो किलोमीटर दूूर वाहनों को खड़ा कर पानी से गुजर कर गांव जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक सड़क बनी होती तो इस तरह की परेशानी नहीं होती। गांव उगरपुर, तीसराम की मडै़या में भी कटान तेजी से होने लगा है। इसके बावजूद तहसील के अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है और न ही क्षेत्र में लेखपाल जा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव हरसिंहपुर कायस्थ में कटान की चपेट में आने से बिजली के तीन पोल गिर गए हैं। इससे गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। रात में बिजली न होने और कटान तेज होने के कारण गांव के लोग परेशान है।