फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   fal

आवक घटी और मांग बढ़ी, बढ़ने लगे फलों के दाम

Wed, 23 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
fal
कायमगंज स्थित जामा मस्जिद के पास दुकान पर सजे फल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। सहालग के सीजन में फलों की मांग खूब रही, इससे बाजार में फलों के दामों में बढ़ोत्तरी हुई। हालांकि शादी के शुभ मुहूर्त लगभग खत्म हो गए हैं, फिलहाल जो भी शादियां हो रहीं हैं उनसे फलों की खपत बढ़ी है। वहीं मंडियों में फलों की आवक कम हो गई, इससे फलों के फुटकर दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

सगाई, तिलक, विवाह जैसे कार्यक्रमों में फलों की सजी हुई टोकरियों की मांग खूब रही है। अभी भी फलों की डिमांड है। उधर मंडी में चुनाव की वजह से बाहर से फलों की आवक घट गई और बढ़े व्यापरियों ने कोल्ड स्टोरेज में स्टॉक भी शुरू कर दिया। इससे फलों के दाम आसमान छूने लगे। फल विक्रेता जावेद मंसूरी ने बताया कि एक माह पहले 90 रुपये बिकने वाला सेब अब 100 से 140 रुपये प्रति किलो के बीच अलग-अलग वैरायटी में बिक रहा है। 80-90 रुपये किलो वाला अनार सैकड़ा पार कर गया। 40 से 50 रुपये किलो वाला संतरा अब 60 रुपये किलो, 60 रुपये किलो वाला अंगूर अब 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

बीमारों की सेहत संवारने वाले फल अब यह घरेलू बजट बिगाड़ रहे हैं। बाजार में बेमौसम का तरबूज, खरबूजा, चीकू, कीबी, स्ट्राबेरी आदि फल भी सजे हैं, लेकिन यह सभी फल आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। यह फल वही लोग खरीद रहे हैं, जिन्हें विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए जरूरत है। मौसमी फलों के दाम भी आंखे तरेर रहे हैं। इन दिनों केला 35 से 40 रुपये दर्जन बिक रहा है। पपीता 40 रुपये किलो बिक रहा है। फल विक्रेताओं के मुताबिक आगे रमजान और नवरात्रि आने वाले हैं, इससे थोक कारोबारियों ने फलों का स्टॉक कोल्ड स्टोरेज में करवा दिया है। साथ ही चुनाव की वजह रही, इससे मंडी में फलों की आवक कम हो गई। मंडी में फलों की आवक बढ़ने से कीमतों में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed