फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fake leases were investigated, the SDM was surrounded by ruckus, police called

फर्जी पट्टों की जांच गईं एसडीएम को हंगामा कर घेरा, बुलाई पुलिस

Tue, 16 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fake leases were investigated, the SDM was surrounded by ruckus, police called
गांव आजाद नगर में ग्रामीणों को हटाते दरोगा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। गांव भटपुरा के पंचायत घर में कृषि भूमि के फर्जी पट्टों की जांच के दौरान एसडीएम अमृतपुर के सामने दो पक्षों में कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। यह देख एसडीएम कार में बैठ गईं। ग्रामीणों ने उनकी कार घेर कर विवाद निपटाकर ही जाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंडे फटकार कर पीछे किया। इसके बाद जांच आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन

भटपुरा ग्राम पंचायत के मजरा आजादनगर के पंचायत घर में मंगलवार को फर्जी पट्टों की जांच के लिए खुली बैठक थी। एसडीएम अमृतपुर प्रीति तिवारी जांच करने पहुंची थीं। गांव के इरफान ने कागज दिखाते हुए बताया कि माह डीएम से शिकायत की थी। आरोप लगाया कि प्रधान ने नियमानुसार ग्रामसभा की बैठक बुलाए बिना फर्जी तरीके से पट्टे कर दिए। लेखपाल आदिल की साठगांठ से शस्त्र लाइसेंस धारक के पट्टे किए गए हैं। पट्टा आवंटन में 20-20 हजार रुपये लेने का आरोप भी लगाया। कहा कि भूमिहीन 100 परिवारों को पट्टे नहीं दिए गए।
विज्ञापन

पट्टाधारक और ग्रामीण भी बोलने लगे। प्रधान जाफना बेगम के पति अशफाक ने कहा कि शिकायत करने वाले ही पट्टाधारकों की जमीन पर कब्जा किए हैं। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हंगामा होने लगा। एसडीएम अपनी कार में बैठ गईं। महिलाएं व ग्रामीण ने उन्हें घेर लिया और जांच पूरी करने की मांग करने लगे। किसी तरह चालक कार को गांव के बाहर स्कूल के पास ले गया। वहां से एसडीएम ने पुलिस को फोन किया। प्रभारी निरीक्षक अमर पाल सिंह, एसएसआई अमित शर्मा, दारोगा जितेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे और लाठी फटकार कर लोगों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 40 मिनट बाद फिर बैठकर शुरू हुई। एसडीएम ने एक-एक पट्टाधारक को बुलाकर परिवार की जमीन और संपत्ति की जानकारी ली। कुुुछ लोगों ने पट्टों में एक वर्ग की उपेक्षा का आरोप भी लगाया।
तीन दिन में हटा दिए जाएंगे अवैध कब्जे
एसडीएम ने बताया कि गैर आबाद गांव मानपुर चांदपुर, महरूपुर फिरोजपुर में कृषि भूमि के पट्टे किए गए थे। कुछ लोगों ने कब्जा न मिलने और कुछ ने गलत लोगों को पट़टे होने की शिकायत की थी। इसी की जांच के लिए खुली बैठक बुलाई गई थी। भूमिहीन लोगों को ही पट्टे दिए जाएंगे। खेतों पर कब्जा कर बुवाई करने वाले दो दिन में फसल काट लें। राजस्व कर्मी तीन दिन में कब्जे खाली कराएंगे।

185 लोगों को दिया गया था पट्टा
दोनों गांव की कृषि भूमि का पट्टा 185 लोगों को दिया गया था। प्रत्येक को एक एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। 116 लोगों को महरूपुर फिरोजपुर व 69 लोगों को मानपुर चांदपुर में भूमि आवंटित की गई थी।

गांव आजाद नगर में पंचायत घर में पट्टाधारकों से पूछताछ करतीं एसडीएम अमृतपुर। संवाद

गांव आजाद नगर में पंचायत घर में पट्टाधारकों से पूछताछ करतीं एसडीएम अमृतपुर। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed