{"_id":"61a910def6c1ba43c66f9363","slug":"fake-lease-holders-attack-on-sdm-and-revenue-team-farrukhabad-news-knp6673486120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम व राजस्व टीम पर फर्जी पट्टाधारक हुए हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम व राजस्व टीम पर फर्जी पट्टाधारक हुए हमलावर
विज्ञापन
गांव कंचनपुर सबलपुर में पैमाइश के दौरान लाठियां लिए खड़ीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। कंचनपुर सबलपुर गांव में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करनी पहुंचीं एसडीएम को ग्रामीणों और महिलाओं ने लाठियां लेकर घेर लिया। वनकर्मी से जरीब छीन ली और पैमाइश करने पर केरोसिन डालकर खुद को आग लगाने की धमकी दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। शाम होेने के कारण पैमाइश का काम पूरा नहीं हो पाया।
गांव कंचनपुर संबलपुर में 68 ग्रामीणों को फर्जी तरीके के पट्टे आवंटित कर दिए गए थे। इन पट्टों को निरस्त कर दिया गया है लेकिन पट्टे की भूमि पर ग्रामीण काबिज हैं। एसडीएम प्रीती तिवारी शुक्रवार को राजस्व टीम के साथ जमीन से कब्जा हटवाने गईं थीं। टीम पहुंचने की जानकारी पर कब्जेदार और उनके घरों की महिलाएं लाठी, डंडे, दराती, कुल्हाड़ी लेकर पहुंचीं और पैमाइश का विरोध करने लगे।
पूर्व प्रधान रामबरन सिंह ने पहले गाटा संख्या 102 की पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराने की मांग की। विरोध होते देख एसडीएम ने गाटा संख्या 102 की पैमाइश कराकर पांच हेक्टेयर भूमि वन विभाग का कब्जा करा दिया। भूमि पर तुरंत ट्रैक्टर से मेड़ बना दी गई।
विज्ञापन
फर्जी पट्टे वाली भूमि की पैमाइश शुरू होने पर महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। वन विभाग कर्मी से जरीब छीन ली। पैमाइश करने पर केरोसिन डालकर खुद को आग लगाने की धमकी दी। जरीब लौटने की बात पर महिलाएं उग्र हो गईं और एसडीएम को घेर लिया। एसडीएम गार्ड से डंडा लेकर महिलाओं को हड़काया। इस बीच पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों व महिलाओं को शांत कराकर जरीब वापस ली। विवाद शांत होने तक शाम हो गई थी, इसलिए पैमाइश रोक दी गई। एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश कराई जाएगी।
खेत में दबाई गईं लाठियां
पैमाइश रोकने के लिए ग्रामीण व महिलाएं पूरी तैयारी से आए थे। उन्होंने खेतों में कई जगह लाठी-डंडे मिट्टी में दबा दिए थे। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने जमीन में दबी लाठियां निकलवाकर कब्जे में ले लीं।

विरोध करने वाली महिलाओं को डंडा दिखाकर हड़कातीं एसडीएम प्रीती तिवारी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

खेत में दबी लाठियों को निकलवाते थानाध्यक्ष दिनेश गौतम। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD