{"_id":"65aec24bcb0d698001054ba6","slug":"fake-disposal-five-times-now-complaint-to-chief-minister-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-7571-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पांच बार फर्जी निस्तारण, अब मुख्यमंत्री से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पांच बार फर्जी निस्तारण, अब मुख्यमंत्री से शिकायत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाॅक की मॉडल ग्राम पंचायत गुतासी के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत का पांच बार फर्जी निस्तारण कर दिया गया। प्रधान ने असंतोष जताकर मुख्यमंत्री से फिर शिकायत की है।
मॉडल ग्राम पंचायत गुतासी के विकास कार्यों में जमकर मनमानी की गई। यहां करीब छह लाख रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय ढाई वर्ष में ही क्षतिग्रस्त हो गया। प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प में भी लाखों का गोलमाल हुआ। बच्चों के लिए बनाए गए शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए।
प्रधान आशीष मिश्रा ने तत्कालीन प्रधान के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत अधिकारियों से की थी। इसमें कहा कि 40 व्यक्तिगत शौचालय तो मौके पर बनाए ही नहीं गए। धनराशि का भी दुरुपयोग कर लिया गया।
विज्ञापन
प्रधान का कहना है कि वह अब तक पांच बार शिकायत कर चुके हैं, जिनका अधिकारी बिना जांच या अधूरी जांच कर निस्तारण दिखा रहे हैं। शिकायतों के फर्जी निस्तारण के चलते अब उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर फिर शिकायत की है।
प्रधान ने बताया कि डीपीआरओ ने स्वयं आकर जांच की, इसके बाद टेक्निकल कमेटी भी जांच कर चुकी है। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि गुतासी की जांच रिपोर्ट तैयार है। शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।