फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Faizabad team caught 14 passengers in bus without ticket

फैजाबाद की टीम ने बस में बिना टिकट पकड़े 14 यात्री

Fri, 09 Oct 2020 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Faizabad team caught 14 passengers in bus without ticket
फैजाबाद की टीम ने बस में 14 यात्री बिना टिकट पकड़े
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बदायूं जा रही रोडवेज बस में फैजाबाद डिपो की चेकिंग टीम ने 14 सवारियां बिना टिकट पकड़ लीं। बस को चेकिंग स्थल से ही वापस कर रोडवेज बस अड्डे पर खड़ा करवा दिया गया है। चालक-परिचालकों की संविदा पर समाप्ति की तलवार लटक गई है।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे चालक रावेंद्र पाठक, परिचालक अमित कुमार शुक्ला बदायूं के लिए स्थानीय डिपो की बस लेकर चले थे। बस जमापुर मोड़ से कुछ आगे गौटिया के पास पहुंची, तो वहां मौजूद फैजाबाद डिपो के चेकिंग दल ने रोक लिया। उस वक्त परिचालक टिकट बना रहा था। बस में कुल 35 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

इनमें से 16 के टिकट बने थे, चार स्टाफ, एक दिव्यांग थे और 14 लोग बिना टिकट पाए गए। चेकिंग दल ने परिचालक से ईटीएम (इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन) लेकर 14 यात्री बिना टिकट लिख दीं। इसके बाद एआरएम आरसी यादव को सूचना दे दी। एआरएम ने चालक को हिदायत दी कि वह बस की सवारियां दूसरी में ट्रांसफर कर डिपो में आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बस को डिपो में खड़ा करवा लिया गया। एआरएम ने बताया कि टीम बाहर की थी। वह मुख्यालय सूचना देगी, इसके बाद उन्हें रिपोर्ट मिलेगी। वह दोषी पर कार्रवाई करेंगे।

स्टाफ पर दबाव नहीं बना पा रहे एआरएम
तीन दिन में डिपो क्षेत्र में 48 यात्रियों का बिना टिकट पकड़ा जाना गंभीर बात है। इससे साफ होता है कि एआरएम स्टाफ पर दबाव बनाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। छह अक्तूबर को मोहम्मदाबाद के पास 18, सात अक्तूबर को कायमगंज-अलीगंज के बीच 16 और शुक्रवार 9 अक्तूबर को जमापुर के आगे 14 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। यदि एआरएम का अधीनस्थों पर दबाव होता, तो परिचालक बिना टिकट सवारियां ढोने से डरते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed