फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Faith 's dip with Har-Har Gange

हर-हर गंगे का साथ आस्था की डुबकी

Fri, 31 Jul 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 31 Jul 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Faith 's dip with Har-Har Gange
गुरुपूर्णिमा पर शुक्रवार को हर-हर गंगे के साथ श्रद्धालुओं ने आस्था की
विज्ञापन
डुबकी लगाई। पांचाल घाट, बरगदिया घाट, रानी घाट, श्रंगीरामपुर, ढाई घाट पर स्नानार्थियों की खासी भीड़ उमड़ी। मंदिरों और घरों में भक्तों ने पूजन अर्चन किया। बढ़पुर में सुबह से शाम तक जगह-जगह जाम लगता रहा। भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे।

शुक्रवार को गुरुपूर्णिमा के चलते गंगा स्नान करने के लिए लोग पांचाल घाट पहुंचने लगे। हरदोई, मैनपुरी, कासगंज, कन्नौज, और एटा से भी लोग पांचाल घाट पहुंचे। पर्व के चलते पांचाल घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। ट्रेन और बसों से आए श्रद्धालु टेंपो से पांचाल घाट पहुंचे। पांचाल घाट पुल पर भी जाम लगा रहा। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष के

साथ पावन डुबकी लगाई। पर्व पर भी घाटों और स्नान गृह में गंदगी रही। इक्का-दुक्का स्थानों पर ही गोताखोर लगे थे। लोगों ने गंगा स्नान करने के बाद गंगा की आरती उतारी और प्रसाद चढ़ाया। पहरावन भी चढ़ाई गई। घाटों पर सत्यनरायण की कथा सुनकर लोगों ने दान भी दिया। जगह-जगह भंडारे हुए। घरों में महिलाओं ने पूजन अर्चन किया। सुबह

स्नान आदि करने के बाद महिलाओं ने घर के बाहर गोबर से आकृतियां बनाकर पूजन किया। भगवान को भोग लगाकर आरती उतारी। शहर के प्रमुख मंदिरों गुरगांव देवी मंदिर, बढ़पुर देवी मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, पांडेश्वरनाथ मंदिर और मठिया देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।बढ़पुर देवी मंदिर और मठिया देवी मंदिर के पास सुबह से शाम तक जाम से

लोग बेहाल रहे । बढ़पुर देवी मंदिर के बाहर मेला के चलते सुबह 10 बजे जाम लग गया। आधे घंटे बाद जैसे-तैसे जाम खुल सका। यहां सुबह से लेकर शाम तक कई बार जाम की स्थिति बनी। यही हाल पांचाल घाट पुल पर भी रहा। यहां भी दिन भर जाम लगा और भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। बालाजीपुरम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में हवन पूजन

के साथ विशेष आरती हुई। श्रद्धालुओं ने भंडारा छका। भजन कीर्तन हुए। संत राकेश ने सभी की खुशहाली की कामना की।
मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार लोग अपने गुरुओं के आश्रम पर पहुंचे और पूजन अर्चन किया। मसेनी चौराहा स्थित मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम में हलवा का प्रसाद वितरित किया गया। यहां सुगंधीबाई, रघुवीर शरण, रमेश बाथम, प्रेमनरायन दीक्षित, गीता गुप्ता और उमा सिंह आदि मौजूद रहीं। वहीं बाबा नीबकरोरी मंदिर, संकिसा स्थित मां बिसारी देवी

मंदिर और हनुमान मंदिर में भीड़ उमड़ी। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार श्रृंगीरामपुर घाट, भोजपुर, जंजाली नगला घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रृंगीरामपुर घाट और रजीपुर चौराहा पर पुलिस बल तैनात रहा। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार ढाईघाट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।  

श्री योग वेदांत सेवा समिति की ओर से मोहल्ला अंडियाना में दिनेश श्रीवास्तव के आवास पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। यहां भजन कीर्तन और भंडारा हुआ। इस अवसर पर सुभाष चतुर्वेदी, सर्वेश श्रीवास्तव, अरुण दीक्षित, विनोद कुशवाह, शिवमोहन, जितेंद्र, संदीप, जयनरेंद्र अग्निहोत्री, अभिनव, रीता, सरला कटियार, राधा दीक्षित, नीलम, आशा देवी और अन्नू कुशवाह आदि मौजूद रहीं।

महाकाल मंदिर में हुआ भंडारा
मोहल्ला छावनी स्थित श्री महाकाल मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों ने मंदिर में पहुंचकर पूजन-अर्चन करने के बाद भंडारा छका। यहां मथुरा, अलीगढ़, औरैया, इटावा, आगरा, मैनपुरी, कन्नौज और कानपुर आदि जिलों से भी भक्त आए। यहां मुनि अलौकिक महाराज, अर्चना दीक्षित, धीरज सिंह, कृष्ण बहादुर अस्थाना, देवीराम सक्सेना, सेवादास, मौजदेव, गंगापूजन, रामपूजन और रामदास आदि मौजूद रहे। 

मंदिरों के बाहर नहीं दिखाई दिया फोर्स
फर्रुखाबाद। गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में काफी भीड़भाड़ रही। पर इसके बावजूद मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। किसी भी मंदिर में पुलिसबल तैनात नहीं था। पर्व को लेकर सुबह से ही गुरगांव देवी मंदिर, गमा देवी मंदिर, वैष्णों देवी मंदिर भोलेपुर, पांडेश्वरनाथ मंदिर, शीतला देवी बढ़पुर मंदिर और रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मंदिर में लोगों का

आना शुरू हो गया।  भीड़भाड़ के बावजूद किसी भी मंदिर में पुलिस की व्यवस्था नहीं की गई थी। इससे मंदिरों में अव्यवस्था रही। दर्शन करने के लिए धक्कामुक्की तक हुई। वहीं उचक्कों की भी पौबारह रही। बढ़पुर देवी मंदिर में एक महिला का पर्स उचक्के ने पार कर दिया। मठिया देवी मंदिर में भीड़भाड़ के चलते महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

महिला के पर्स से चोरी, एक को पकड़ा
शहर के बढ़पुर मंदिर में भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं रही। दर्शन करने के लिए आई महिला के पर्स से मोबाइल और नगदी चोरी हो गई। शक होने पर एक महिला को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। बढ़पुर मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही आने लगे थे। यहां मोहल्ला नईबस्ती निवासी रवि कुमार अपनी पत्नी के साथ आए थे। शीतला देवी के दर्शन कर लौट रही महिला के पर्स

से किसी ने दो मोबाइल और नगद पार कर दी। शक होने पर महिला शोर मचाने लगी। इस पर लोगों ने मोहल्ला पलरिया की महिला को पकड़ लिया ।  उसकी तलाशी ली लेकिन कुछ भी नहीं मिला। सूचनो पर पहुंची पुलिस आरोपी महिला को

कोतवाली ले गई। रवि की पत्नी ने आरोप लगाया कि महिला के साथ कुछ अन्य लोग भी थे। महिला ने पर्स से चोरी किया सामान उन लोगों को पकड़ा दिया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर कोतवाली पुलिस को दो दिन पहले ही पत्र दिया था। इसके बाद भी  फोर्स नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed