फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eye patients start increasing in CHC due to strong sunlight, take caution

Farrukhabad News: तेज धूप से सीएचसी में बढ़ने लगे आंखों के मरीज, बरतें सावधनी

Sun, 14 Apr 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Eye patients start increasing in CHC due to strong sunlight, take caution
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ते ही आंखों में दिक्कत के मामले बढ़ने लगे हैं। हवा के साथ उड़ने वाली धूल और छोटे कीड़े परेशानी का सबब बन रहे है। सीएचसी में भी ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों से सावधानी रखने के लिए कहा जा रहा है।

गर्मी की दस्तक शुरू होते ही सीएचसी में आंख के मरीजों की संख्या में बढोतरी हुई है।यहां रोजाना करीब 100 के पार मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें से करीब 40 से 50 मरीज ऐसे हैं, जो आंखों के संक्रमण से पीड़ित हैं। तेज धूप से आंखों में लालपन, खुजली, पानी आने की समस्या बढ़ी है। नेत्र परीक्षक डॉ. आर के चतुर्वेदी ने बताया कि कई बार बाइक चालक आंखों में छोटे कीड़े चले जाने पर उन्हें मसल देते हैं। ऐसे में कीड़े के जहर का अंश आंखों में ही रह जाता है। जो बड़ी समस्या बना देता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। यह भी जरूरी है कि आंख में कुछ चले जाने पर उसे मसले नहीं, बल्कि पानी से धोएं। बिना चिकित्सक की सलाह के आंख में कोई भी दवा न डालें।
विज्ञापन




यह बरतें सावधानी

- बाइक चलाते समय चश्मा पहनें।

- आंखों को दिन में दो से तीन बार साफ पानी से धोएं।

- आंख में कुछ जाने पर उसे मसलने के वजह पानी से साफ करें।

- बिना डॉक्टर की सलाह के किसी तरह का उपचार न करें।



कंजिक्टवाइटिस के लक्षण

-आखों में दर्द व लालिमा।

-तेज धूप व रोशनी में देखने पर तकलीफ।

-आखों में गंदगी का जमा होना।

-सोने पर पलकें आपस में चिपकना।


डा. आरके चतुर्वेदी ने बताया कि आमतौर पर आंखों में एलर्जी या लालिमा आने पर मरीज मेडिकल स्टोर पर जाता है। कोई भी ड्राप खरीदकर ले आता है। ऐसे ड्राप का लगातार इस्तेमाल करने से आंखों की दिक्कत बढ़ सकती है। चिकित्सक को दिखाने के बाद ही उसकी सलाह पर आई ड्राप का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed