{"_id":"5a1869304f1c1b68678bdeef","slug":"eye-on-chaotic-elements","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों पर रहेगी विशेष नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों पर रहेगी विशेष नजर
अमर उजाला
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
taking meeting with subordinates
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार शाम छह बजे मंडलायुक्त पीके मोहंती और पुलिस महानिरीक्षक आलोक सिंह ने कलक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक की। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि पूर्व में चुनाव में जो लोग अपराध में लिप्त रहे, उन पर विशेष नजर रहेगी। जिले में लगभग पांच हजार लोगों को पाबंद किया गया है।
मंडलायुक्त ने अफसरों को निष्पक्ष और ईमानदारी से चुनाव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। अति संवेदनशील प्लस और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखने के अफसरों को निर्देश दिए। कहा कि जिन प्रत्याशियों की गाड़ियां बिना अनुमति के चल रही हैं। उनको सीज किया जाए। अगर कहीं पर उपहार या शराब बांटने की सूचना मिले तो तत्काल मौके पर पहुंचकर सामग्री को बरामद कर कठोर कार्रवाई की जाए। मोहम्मदाबाद के मतदान केंद्र रोहिला अतिसंवेदनशील है। वहां पर पुलिस विशेष सतर्क रहे। मंडलायुक्त ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन में 32 के
खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। 1500 लीटर शराब बरामद हुई है। कमिश्नर ने बताया कि चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि कमालगंज व शमसाबाद क्षेत्रों से सबसे ज्यादा चुनावी शिकायतें मिली हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है। जिले में शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए 2500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद बारावफात का त्योहार होने के चलते पुलिस चौकन्नी रहे। मतदान के दिन सुबह 7 बजे ही पोलिंग बूथों पर सतर्कता के साथ तैनात रहें। शाम को मतदान समाप्त होने पर मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा कराने के बाद ही आराम करें। उन्होंने कहा कि जिले में 13 बैरियर लगाए गए हैं। बैठक में डीएम मोनिका रानी, एसपी मृगेंद्र सिंह, सीडीओ अपूर्वा दुबे, एडीएम आरबी सोनकर, एडीएम भानुप्रताप व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को कसबा और रोहिला में पैदल रूट मार्च किया। इस दौरान सीओ हजारीलाल, कोतवाल राजेश पाठक, जहानगंज एसओ संजय गुप्ता, नवाबगंज एसओ रजनेश चौहान साथ में रहे। पुलिस ने मतदाताओं को निर्भीक होकर चुनाव कराने की अपील की।