{"_id":"6669fac0af5ddd6d470b5206","slug":"extreme-heat-increasing-muscle-pain-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-112304-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मांसपेशियों में दर्द बढ़ा रही भीषण गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मांसपेशियों में दर्द बढ़ा रही भीषण गर्मी
विज्ञापन
कायमगंज। भीषण गर्मी से सीएचसी में मांसपेशियों के दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में रोजाना मांसपेशियों में ऐंठन और तेज दर्द से ग्रसित मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। डॉक्टर मरीजों को सावधानियां बरतने के साथ कैल्शियम व विटामिन की दवा के साथ शिकंजी एवम नमक का पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
सीएचसी में गर्मी की वजह से पेट दर्द, डायरिया, उल्टी-दस्त के तो मरीज आ ही रहे हैं। इसके अलावा हर रोज 35 से 40 मरीज मांसपेशियों में दर्द के भी पहुंच रहे हैं। बुधवार को जयवीर ओपीडी में दवा लेने पहुंचे। उन्होंने बताया एक सप्ताह से उनके मांसपेशियों व शरीर में तेज दर्द के साथ ऐंठन हो रही है। दूसरे मरीज अजीत ने बताया गर्मी में पैर व रीढ़ की हड्डी में लगातार दर्द है।
ओपीडी में मरीज देख रहे डॉ. अमरेश कुमार ने बताया शरीर में पानी की कमी होने पर सबसे ज्यादा घुटने के नीचे, कंधे और गर्दन के बीच, कोहनी के आसपास दर्द की शिकायत होने लगती है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स (सोडियम, पोटेशियम, क्लोराइड, कैल्शियम, फास्फेट और मैग्निशियम) की कमी हो जाती है। इससे मांसपेशियों में दर्द शुरू हो जाता है। मांसपेशियों में दर्द या ऐंठन आमतौर पर पेट, हाथ या पैर में होती है।गर्म वातावरण में घूमने फिरने से शरीर में नमक और पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में ऐंठन शुरू हो जाती है। ऐसे में किसी ठंडी जगह आराम करना चाहिए।
विज्ञापन
सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया मांसपेशियों को आराम देने दर्द से राहत पाने का सबसे बेहतर तरीका कार्बोहाइड्रेट और इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति के लिए स्नैक, ओआरएस या एनर्जी ड्रिंक लें। गर्मी के मौसम में शरीर में ऐंठन के मरीजों की संख्या बढ़ी है।