{"_id":"641605cd13a24d0f7e0a56d4","slug":"express-train-stood-for-40-minutes-due-to-engine-failure-farrukhabad-news-c-12-1-130142-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: इंजन में खराबी होने से 40 मिनट खड़ी रही एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: इंजन में खराबी होने से 40 मिनट खड़ी रही एक्सप्रेस ट्रेन
Sun, 19 Mar 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज। कासगंज से कानपुर की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन खुदागंज रेलवे स्टेशन पर अचानक झटका देकर रुक गई। लोको पायलट व गार्ड ने इंजन में जांच शुरू की। टेक्निकल खराबी होने की वजह से इंजन रुक गया था। लोको पायलट की सूचना पर पहुंची टीम ने मरम्मत कार्य किया। करीब 40 मिनट बाद ट्रेन अगले स्टेशन के लिए रवाना हो सकी।
कासगंज से कानपुर अनवरगंज जा रही एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15040 शनिवार दोपहर करीब 12.10 बजे खुदागंज रेलवे स्टेशन पर अचानक झटका देकर रुक गई। लोको पायलट ने इसकी सूचना गार्ड को दी। जानकारी पर खुदागंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। लोको पायलट व गार्ड ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि तकनीकी समस्या होने की बजह से इंजन रुक गया था। इंजन पॉवर नहीं निकाल पा रहा था। इंजन में खराबी होने की भनक लगते ही यात्रियों में खलबली मच गई। यात्री ट्रेन से उतरकर स्टेशन पर बैठकर इंजन के ठीक होने का इंतजार करते रहे। लोको पायलट की सूचना पर पहुंची टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब 40 मिनट बाद इंजन ठीक हो सका। 12.40 बजे ट्रेन अगले स्टेशन के लिए रवाना हुई। इस दौरान पास वाले कुछ यात्री दूसरे वाहनों से निकल गए थे।