फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Exploitation of sanitation workers is not wasteful, rights gained

सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दास्त नहीं, मिले अधिकार

Tue, 16 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Exploitation of sanitation workers is not wasteful, rights gained
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सफाई कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश, प्रति महीने 75 रुपये सफाई भत्ता और रुका हुआ वेतन जल्द दिलाया जाए। सफाई कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये बात भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश वाल्मीकि ने पालिका सभागार में हुए कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

मुकेश ने कहा कि सफाईकर्मी के पद पर भर्ती हुए व्यक्ति से सफाई का ही काम लिया जाए। ईओ के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि सफाई कर्मियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में जब लोग घरों में कैद थे तब सफाईकर्मी सुबह सड़कों पर दिखाई देते थे। सबसे बड़े कोरोना योद्धा को उनका हक मिलना चाहिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुनील चक ने कहा कि फिलहाल बजट की कमी से दिक्कत है, किसी सफाई कर्मी का उत्पीड़न नहीं होने पाएगा। मार्च में समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसके पहले नगर पालिका अध्यक्ष और सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बृजेश वाल्मीक, राजा वाल्मीक आदि ने शाल ओढ़ाकर मुकेश को सम्मानित किया। निजी सचिव नरेंद्र कुमार, अभिषेक, दीपेंद्र का भी सम्मान किया गया। प्रभारी ईओ जेई मिथुन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन भी दिया
सफाई कर्मचारी संघ ने मुकेश वाल्मीकि को ज्ञापन भी दिया। इसमें सफाई कर्मियों का बकाया भुगतान दिलाने, ठेका कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार भुगतान दिलाने, वर्दी, साप्ताहिक अवकाश और बोनस भुगतान की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed