{"_id":"e8946519875788246b32f4e9f20537d7","slug":"expected-to-vote-in-53-wards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 वार्डों में मतदान के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 वार्डों में मतदान के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। विकास खंड की 87 ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के रिक्त 360 पदों में से 53 पदों के लिए 107 दावेदारों के बीच मतदान होने की संभावना है। वहीं, 307 पदों पर निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य बनेंगे। बहलोलपुर से बीडीसी के रिक्त पद के लिए एक मात्र नामांकन दाखिल होने से निर्विरोध बनना भी तय हो गया है।
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए उपमुख्य चिकित्साधिकारी रमेश चंद्र को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। लेकिन वे आज सारे दिन विकास खंड पर नजर नहीं आए। उनकी गैर मौजूदगी में एडीओ पंचायत रामानंद मिश्रा ने प्रक्रिया संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि सदस्य के 360 पदों में 307 पदों पर एक-एक नामांकन दाखिल होने से उनके निर्विरोध बनना तय हो गया है।
विज्ञापन
जबकि 11 ग्राम पंचायतों कटरा रहमत खां के 15 वार्डों, अल्लाहपुर के एक, रूटौल के चार, बहलोलपुर के छह, सिकंदपुर खास के सात, पुरौरी के आठ, चिलौली के एक, पट्टी मदारी के पांच, गौरखेड़ा के दो लालपुर पटटी के तीन और नीबलपुर के एक वार्ड में दो-दो प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने से चुनाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और मंगलवार को नाम वापसी के बाद ही चिह्न आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बहलोलपुर ग्राम सभा के बीडीसी के रिक्त पद के लिए एक मात्र अनूप कुमार पाल द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।