फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Exercise to get rid of overloading before Holi

Farrukhabad News: होली से पहले ओवरलोडिंग से निजात की कवायद

Thu, 02 Mar 2023 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Exercise to get rid of overloading before Holi
फर्रुखाबाद। होली के त्योहार से पहले ओवरलोडिंग से निजात दिलाने की तैयारी विद्युत विभाग ने शुरू कर दी है। ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि करने और जीर्ण-शीर्ण तारों को बदलने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली दी जा सकेगी।
विज्ञापन

शासन से त्योहार पर निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के आदेश हैं। इसके लिए तीनों वितरण खंडों में बिजनेस प्लान के तहत ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की 25 लाख रुपये से क्षमतावृद्धि कराई जा रही है। इसमें नगरीय वितरण खंड में 16 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होगी। चार स्थानों पर 25केवीए से 63केवीए, तीन स्थानों पर 63केवीए से 100 केवीए, तीन स्थानों पर 100 केवीए से 250केवीए और 6 स्थानों पर 250केवीए की जगह 400केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में 16 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। वहीं, कायमगंज डिवीजन में 10 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसमें 25केवीए से 63केवीए के तीन और 63केवीए के स्थान पर 100केवीए के सात ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

लाइनों की मरम्मत तेज
अधिशासी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह ने बताया कि त्योहार को देखते हुए लाइनों की मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। ढीली बंच केबल खींचकर कसे जा रहे हैं। ट्रांसफार्मरों की भी मरम्मत की जा रही है। आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली समस्या आने पर करें फोन
अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि बिजली संबंधी कोई समस्या आने पर उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 डायल करें। इसके अलावा कंट्रोल रूम नंबर 9415334130 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उनकी समस्या निस्तारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में बिजली बचाएं। समय से बिल भुगतान करें और कार्रवाई से बचने के लिए बिजली चोरी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed