फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Excise department will verify shops

आबकारी विभाग का खेल छिपाने को सत्यापन अधिकारी हटाए

Tue, 05 May 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Excise department will verify shops
आबकारी विभाग ही करेगा दुकानों का सत्यापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शराब ठेके खोलने की अनुमति के साथ ही 11 प्रशासनिक अधिकारियों को सत्यापन रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद सोमवार रात डीएम ने सत्यापन की जिम्मेदारी आबकारी विभाग को ही सौंप दी। इससे विभागीय लोगों ने राहत महसूस की।
जनपद में देशी शराब की 192, अंग्रेजी की 57 व बीयर की 43 दुकानें हैं। एक मॉडल शाप हैै। सोमवार को जिलाधिकारी ने शराब ठेके खोलने की अनुमति दी। वहीं स्टॉक के सत्यापन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित 11 अधिकारी नामित कर मंगलवार शाम 6 बजे तक रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन

अधिकारी सत्यापन करने भी नहीं पहुंच पाए और ठेकों पर शराब खरीदार उमड़ पड़े। सोशल डिस्टेंस का मानक तार-तार हो गया। जिला आबकारी अधिकारी राजेश प्रसाद ने बताया कि रात में जिलाधिकारी ने दूसरा आदेश जारी कर सत्यापन की जिम्मेदारी उनके विभाग को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जनपद में 10309 पेटी देशी शराब, 2021 पेटी अंग्रेजी, जबकि 1589 पेटी बीयर का अभी स्टॉक है। 10 मई तक पूरा स्टॉक समाप्त करना है। शराब की बिक्री प्रभावित न हो, इसके लिए आबकारी विभाग को सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को लगभग एक करोड़ की शराब बिक्री हुई।
एसडीएम की टीम ने 25 दुकानों में 12 का मिलाया स्टॉक
कायमगंज। नगर व आसपास खुली देसी विदेशी व बीयर की 25 में 12 दुकानों के माल का एसडीएम अमित आसेरी की टीम ने स्टॉक रजिस्टर से माल का मिलान किया। उसमें भारी गड़बड़ी मिली है। टीम के राजस्व निरीक्षक सतेंद्र कटियार, मुरारीलाल गुप्ता जांच करने पहुंचे। कानूनगो सतेंद्र कटियार ने बताया विदेशी व देेसी, बीयर की दुकानों की जांच हो गई है।

कुछ दुकानों पर रजिस्टर में काफी कटिंग व सफेदा का प्रयोग किया गया, इसके बावजूद स्टॉक पूरा नहीं मिला। एक दुकान के बाहर 8 खाली डिब्बे पड़े मिले। इसका सेल्समैन संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। 12 दुकानों की जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई है। एसडीएम अमित आसेरी ने बताया सभी दुकानों की रिपोर्ट मिलने के बाद जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed